उत्तर प्रदेश सीतापुर न्यूज़, भारतीय जनता युवा मोर्चा फहराएगा हर घर तिरंगा।




भारतीय जनता युवा मोर्चा फहराएगा हर घर तिरंगा।


रिपोर्ट राकेश पाण्डेय
देश का दर्पण जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश


सीतापुर।भाजपा मुख्यालय सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।
बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे मे जिले के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया। अमरेंद्र शुक्ला ने बताया देश की आजादी के पचहत्तर वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश के सभी नागरिक इसे अमृत महोत्सव के रूप में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक युवा मोर्चा का कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों में तिरंगा फहरा कर इस कार्यक्रम को मनाएगा।
उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रभात फेरी भी प्रत्येक बूथ पर निकाली जाएगी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने जिले के समस्त पदाधिकारियों व मण्डल पदाधिकारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित सम्पन्न करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री तरुण शुक्ल द्वारा किया गया।
बैठक में जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमन विक्रम सिंह, रणंजय सिंह, विकास वर्मा, जिला मंत्री कामेश शुक्ला, जितेन्द्र गुप्ता व अन्य जिला पदाधिकारियों में ज्ञानेश शुक्ला, अखिलेश, चन्द्र प्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक पाण्डेय व समस्त मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

रानोली गणगौर स्टेडियम में दों दिवसीय गणगौर मेले का आगाज...* *पंचायत प्रसाशन की और से लगाऐं गए सीसीटीवी कैमरे...*

मण्डल रेल प्रबन्धक ने मंडलीय अधिकारियों संग किया बनारस - प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण , दिए दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश न्यूज़, मऊ में टीएसी टीम ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता