ई-कॉमर्स कंपनी में खेल: महंगे ब्लूटूथ हेलमेट बदलकर करते थे गबन, ज्योति नगर पुलिस ने 10 लाख के 200 हेलमेट सहित 2 शातिर दबोचे





ई-कॉमर्स कंपनी में खेल: महंगे ब्लूटूथ हेलमेट बदलकर करते थे गबन, ज्योति नगर पुलिस ने 10 लाख के 200 हेलमेट सहित 2 शातिर दबोचे
​जयपुर। राजधानी जयपुर की ज्योति नगर थाना पुलिस ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों व कंपनी के साथ धोखाधड़ी और गबन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के 200 से अधिक ब्लूटूथ लगे ब्रांडेड हेलमेट बरामद किए हैं।  
​पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) के अनुसार, 19 अक्टूबर को 'हेडफॉक्स इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड' के संचालक शुभम चौहान ने मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी कंपनी ब्लूटूथ युक्त स्मार्ट हेलमेट बनाती है (जिसकी प्रति हेलमेट बाजार कीमत लगभग 4,000 रुपये है) और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से इनकी बिक्री करती है। जनवरी 2026 से ही ग्राहकों द्वारा भेजे गए ऑर्डर में असामान्य रूप से गलत उत्पाद निकलने या डिब्बे खाली होने जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में रिटर्न आ रहे थे, जिससे कंपनी को लाखों रुपये के हेलमेट गायब होने की आशंका हुई।  
​OLX पर सस्ते में बेच रहे थे माल
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा व एसीपी डॉ. पूनम के सुपरविजन और थानाधिकारी गुंजन सोनी के निर्देशन में टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि सुरेंद्र कुमार नागर नाम का युवक OLX पर हेडफॉक्स कंपनी के हेलमेट मूल कीमत से काफी कम दामों में बेचने का विज्ञापन दे रहा है।  
​यूं करते थे फर्जीवाड़ा
पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पड़ताल में सामने आया कि ई-कॉमर्स कंपनी में काम करने वाला एक अन्य कर्मचारी डिलीवरी व रिटर्न के दौरान असली महंगे ब्लूटूथ हेलमेट निकाल लेता था। उनकी जगह डिब्बों में सस्ती कंपनी के लोकल हेलमेट रखकर कंपनी को रिटर्न भिजवा दिए जाते थे। इसके बाद गबन किए गए असली हेलमेट सुरेंद्र कुमार और सुशील कुमार को सौंपे जाते थे, जो इन्हें सस्ते दामों पर अन्य ग्राहकों को बेचते थे।  
​ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र कुमार नागर (24, निवासी ढोढसर-गोविंदगढ़, हाल मुरलीपुरा) तथा सुशील कुमार बुराड़िया (27, निवासी बागरियावास-श्रीमाधोपुर, हाल हरमाड़ा) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 200 से अधिक चुराए गए हेलमेट बरामद कर लिए हैं। मामले में लिप्त ई-कॉमर्स कंपनी के कर्मचारी और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।




Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19