साइबर अपराध से बचाव के लिए बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करना जरूरी: एसीपी हेमराज मूंड


​साइबर अपराध से बचाव के लिए बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करना जरूरी: एसीपी हेमराज मूंड
​■ जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, आसरा फाउंडेशन और बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
​जयपुर।
राजधानी जयपुर में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन को सतर्क करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, आसरा फाउंडेशन (AASRA Foundation) और बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में संबंधित सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
​कार्यशाला का आयोजन पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) डॉ. रामेश्वर सिंह की मॉनिटरिंग में किया गया।
​बच्चों और बुजुर्गों पर केंद्रित रहा सत्र
​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एसीपी (साइबर) हेमराज मूंड ने विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं से आए स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बच्चे और वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) साइबर ठगों के आसान निशाने पर होते हैं। उन्होंने अभिभावकों और समाज के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे बच्चों द्वारा किए जा रहे मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के उपयोग पर विशेष निगरानी रखें तथा उन्हें ऑनलाइन खतरों के प्रति सचेत करें।
​बचाव के तरीके और सुरक्षा टिप्स साझा किए
​एसीपी मूंड ने डिजिटल फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल्स, ओटीपी फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग जैसे आधुनिक साइबर अपराधों के तौर-तरीकों की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित स्टेकहोल्डर्स को ऐसे अपराधों से त्वरित बचाव, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में समाज को और अधिक जागरूक कर सकें।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19