आमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 अलग-अलग गिरोहों का पर्दाफाश, 5 शातिर चोर व 1 कबाड़ी गिरफ्तार ​चोरी व नकबजनी की 4 वारदातों का खुलासा; 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए आरोपी







आमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 अलग-अलग गिरोहों का पर्दाफाश, 5 शातिर चोर व 1 कबाड़ी गिरफ्तार
​चोरी व नकबजनी की 4 वारदातों का खुलासा; 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए आरोपी  
​निर्माणाधीन हॉस्टल, बिजली की दुकान, सूने मकान और मैरिज गार्डन से चुराया गया सामान बरामद  
​जयपुर।
जयपुर उत्तर जिले की आमेर थाना पुलिस ने क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए तीन अलग-अलग गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए 5 शातिर चोरों सहित चोरी का माल खरीदने वाले 1 कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।  
​पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (आमेर) प्रतीक सिंह (आईपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार गोदारा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों का रूट चार्ट बनाकर उनकी पहचान की।  
​वारदात के तरीके और अलग-अलग मामलों का खुलासा:
​निर्माणाधीन हॉस्टल व बिजली दुकान में नकबजनी:
कुंडा तिराहा स्थित 'श्री जगदम्बा इलेक्ट्रिकल' और कुकस में निर्माणाधीन हॉस्टल से लाखों रुपये कीमत के कॉपर पाइप व बिजली के तार चुराने के मामले में आरोपी सुभान (20) और असलम (20) को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी पारसमल (32) को भी गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। यह गिरोह दिन में सूने निर्माणाधीन स्थलों की रेकी कर तड़के वारदात को अंजाम देता था।  
​कबाड़ बीनने के बहाने सूने मकान में चोरी:
01 अक्टूबर को एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व घरेलू बर्तन चुराने के मामले में आरोपी मोहम्मद कासिम (27) को गिरफ्तार कर चुराया गया घरेलू सामान बरामद किया गया। आरोपी दिन में कबाड़ खरीदने के बहाने रेकी करता था।  
​मैरिज गार्डन से कॉपर वायर चोरी:
दिल्ली रोड स्थित हील पैराडाइज मैरिज गार्डन से कॉपर वायर काटने के मामले में रोहित ओझा (28) और सोहेल खान उर्फ हसीन (18) को गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह का एक अन्य साथी इकबाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह गिरोह रात में कार्यक्रम खत्म होने के बाद तड़के चोरी करता था।  
​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
​सुभान (20), मूल निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी घाट की गूणी, जयपुर  
​असलम (20), निवासी खो-नागोरियान, जयपुर  
​पारसमल (कबाड़ी, 32), निवासी टीला नंबर 1, जवाहर नगर कच्ची बस्ती, जयपुर  
​मोहम्मद कासिम (27), निवासी जयसिंहपुरा खोर / गलतागेट, जयपुर  
​रोहित ओझा (28), निवासी विजयपुर रोड, आगरा रोड, जयपुर  
​सोहेल खान उर्फ हसीन (18), निवासी ईदगाह, गलतागेट, जयपुर  
​कार्रवाई करने वाली टीम:
कार्रवाई में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार गोदारा, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, सीताराम, कृष्णअवतार तथा कांस्टेबल गिरधारी, मनीष कुमार, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार, रमेश कुमार एवं बलबीर शामिल रहे। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।





Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19