निर्माणाधीन मकान से कॉपर वायर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सवा छह किलो से अधिक तार बरामद ​जयपुर



निर्माणाधीन मकान से कॉपर वायर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सवा छह किलो से अधिक तार बरामद
​जयपुर:
जयपुर उत्तर जिले की नाहरगढ़ थाना पुलिस ने एक निर्माणाधीन मकान से एसी (AC) के कॉपर वायर चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 6.397 किलोग्राम कॉपर वायर भी बरामद कर लिया है।  
​पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जयपुर उत्तर करन शर्मा (IPS) के अनुसार, परिवादी अजीत कुमार चौधरी ने 21 अक्टूबर 2026 को नाहरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि गुट्या हनुमान जी मंदिर के पास स्थित उनके निर्माणाधीन मकान से 13 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर एसी का कॉपर वायर चुरा ले गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 305(A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।  
​सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया
वारदात के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह शेखावत और सहायक पुलिस आयुक्त (कोतवाली) ओमप्रकाश गोदारा के सुपरविजन में नाहरगढ़ थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और उनका तकनीकी विश्लेषण किया। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 अक्टूबर को आरोपी नूर आलम (30) को दबोच लिया।  
​नशे की लत पूरी करने के लिए कचरा बीनने के बहाने करता था चोरी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नूर आलम मूलतः धर्मपुर, बारसोई (कटिहार, बिहार) का रहने वाला है और वर्तमान में मक्का मस्जिद, नाहरी का नाका (शास्त्री नगर, जयपुर) क्षेत्र में खानाबदोश के रूप में रह रहा था। आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए रात में कचरा बीनने के बहाने सूने और निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जयपुर शहर के संजय सर्किल थाने में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।  
​इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़, सहायक उपनिरीक्षक धर्मपाल, कांस्टेबल सुनील कुमार सहित विशेष भूमिका निभाने वाले कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल रविन्द्र शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी से शहर में हुई अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19