सूने मकानों के ताले तोड़कर नकबजनी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद ​नशे की लत पूरी करने के लिए दिनदहाड़े देता था वारदातों को अंजाम ​आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक मामले

सूने मकानों के ताले तोड़कर नकबजनी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
​नशे की लत पूरी करने के लिए दिनदहाड़े देता था वारदातों को अंजाम
​आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक मामले
​जयपुर।
जयपुर (पूर्व) जिले के खोह नागोरियान थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है।  
​पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा के निर्देशानुसार क्षेत्र में नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन व एसीपी मालवीय नगर शिवदयाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील गोदारा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।  
​इंदिरा गांधी नगर में दिनदहाड़े की थी चोरी
थानाधिकारी सुनील गोदारा ने बताया कि 21 अक्टूबर को परिवादिया सोनम कुमारी मीणा ने इंदिरा गांधी नगर, सेक्टर-3 स्थित अपने मकान से दिन के समय जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी व पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए सुराग जुटाकर आरोपी रामजीत मीणा (27), निवासी नादखुर्द, टोडाभीम (करौली) को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।  
​स्मैक के नशे के लिए करता था वारदातें
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्मैक के नशे का आदी है। वह अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए दिन में कॉलोनियों में घूमकर सूने मकानों की रैकी करता था और मौका मिलते ही ताले तोड़कर नकदी व जेवरात पार कर लेता था। चोरी के माल को वह राहगीरों को औने-पौने दामों में बेचकर पैसे नशे में उड़ा देता था।  
​कई वारदातों का हुआ खुलासा
कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2021 में लुणियावास तथा 2023 व 2025 में इंदिरा गांधी नगर में वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इसके अलावा बीते महीनों में उसने गणेश विहार, गोविन्द एन्क्लेव, नारायण विहार और इंदिरा गांधी नगर में भी सूने मकानों के ताले तोड़े थे। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।  
​इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल धीरज (4082) और बजरंग लाल (4689) की विशेष भूमिका रही।




Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19