कार रुकवाकर मारपीट व लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 6 शातिर गिरफ्तार सुभाष चौक थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 500 सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों तक पहुंची पुलिस
कार रुकवाकर मारपीट व लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 6 शातिर गिरफ्तार सुभाष चौक थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 500 सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों तक पहुंची पुलिस वारदात में इस्तेमाल 2 मोटरसाइकिलें बरामद, नशे के शौक पूरा करने के लिए राहगीरों को बनाते थे निशाना जयपुर। राजधानी जयपुर के सुभाष चौक थाना पुलिस ने देर रात कार रुकवाकर चालक के साथ मारपीट करने और सोने की चेन व चांदी का ब्रेसलेट लूटने के मामले का खुलासा करते हुए गिरोह के 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि 9 अक्टूबर की देर रात करीब 12:40 बजे पीड़ित अक्षत गुप्ता अपनी कार से घर लौट रहे थे। कच्चे बंधा, जेडीए मार्केट, सुभाष चौक के पास करीब 10 युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और शीशा नीचे करवाकर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी मारपीट कर पीड़ित से सोने की चेन और चांदी का ब्रेसलेट लूटकर फरार हो गए थे। 500 कैमरों के फुटेज और रूट चार्ट से हुआ खुलासा वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर प्रथम) आ...