आमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 अलग-अलग गिरोहों का पर्दाफाश, 5 शातिर चोर व 1 कबाड़ी गिरफ्तार चोरी व नकबजनी की 4 वारदातों का खुलासा; 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए आरोपी
आमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 अलग-अलग गिरोहों का पर्दाफाश, 5 शातिर चोर व 1 कबाड़ी गिरफ्तार चोरी व नकबजनी की 4 वारदातों का खुलासा; 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए आरोपी निर्माणाधीन हॉस्टल, बिजली की दुकान, सूने मकान और मैरिज गार्डन से चुराया गया सामान बरामद जयपुर। जयपुर उत्तर जिले की आमेर थाना पुलिस ने क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए तीन अलग-अलग गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए 5 शातिर चोरों सहित चोरी का माल खरीदने वाले 1 कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (आमेर) प्रतीक सिंह (आईपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार गोदारा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों का रूट चार्ट बनाकर उनकी पहचान की। वारदात के तरीके और अलग-अलग मामलों का खुलासा: निर्माणाधीन हॉस्टल व बिजली दुक...