राजस्थान मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग में पदों का पुनर्गठन - 11 नवीन पदों के सृजन से मिलेंगे पदोन्नति के अवसर

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग में पदों का पुनर्गठन
- 11 नवीन पदों के सृजन से मिलेंगे पदोन्नति के अवसर

जयपुर, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग में पदों के पुनर्गठन तथा 11 नए पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनमें संयुक्त निदेशक के 3, उप निदेशक 6 एवं सहायक निदेशक के 2 नवीन पद शामिल हैं।

श्री गहलोत के इस निर्णय से विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति के समुचित अवसर मिलेंगे। साथ ही, रोजगार कार्यालयों में बेरोजगार आशार्थियों का पंजीयन, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का संचालन व रोजगार मेलों का आयोजन सुगमता से हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट 2022-23 में विभिन्न सेवाओं/कैडर के कार्मिकों के लिए पदोन्नति के समुचित अवसर प्रदान करने हेतु आवश्यकतानुसार पुनर्गठन तथा प्रमोशनल पोस्ट की संख्या में वृद्धि करने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा की अनुपालना में मुख्यमंत्री द्वारा यह मंजूरी दी गई है।
-----

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19