कमलोत्सव कार्यक्रम के तहत राम जन्मभूमि मन्दिर को समर्पण स्वरूप गुल्लक दान करने बाले बालक का किया सम्मान





कमलोत्सव कार्यक्रम के तहत राम जन्मभूमि मन्दिर को समर्पण स्वरूप गुल्लक दान करने बाले बालक का किया सम्मान

देश का दर्पण न्यूज़,सरमथुरा संवाददाता  विष्णु सोनी , सरमथुरा 26 सितंबर।

उपखण्ड मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल सरमथुरा के द्वारा मनाए जा रहे समर्पण सप्ताह कार्यक्रम के अंर्तगत कमलोत्सव कार्यक्रम में आज एक अनोखा नजारा हमे देखने को मिला जिसममें राम जन्मभूमि मन्दिर के लिए दान स्वरूप अपनी गुल्लक दान देने बाले नन्हे बालक हेमाक्ष चरोरे का भाजपाइयों ने माल्यार्पण एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।
 इस मौके पर बसेड़ी के पूर्व बिधायक सुखराम कोली ने कहा कि ये हमारे लिए गौरव की बात है कि भगवान श्रीराम के प्रति एक नन्हे बालक का भी हमें समर्पण देखने को मिला जिसने जन्मभूमि निर्माण के लिए अपनी गुल्लक जिसमें लगभग 4700 रुपये के करीब थे जो बच्चे ने एक एक रुपये करके जोड़े थे उन्हें भी कार्यकर्ताओ को खुशी से समर्पण कर दिया।
 ये हम सभी के लिए एक सीख है।
 इस मौके पर पूर्व विधायक सुखराम कोली, मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण सोनी,भूदेव शर्मा,राजेश यादव,मुकेश श्रोतीय, संजय पारासर,सोनू चरोरे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।