बीडीओ शालिनी प्रज्ञा की देवी गीत का वीडियो एलबम मचा रहा धूम

बीडीओ शालिनी प्रज्ञा की देवी गीत का वीडियो एलबम मचा रहा धूम
         

            देश का दर्पण न्यूज, वैशाली, बिहार।वैशाली जिला के भगवानपुर प्रखंड के पूर्व बी.डी.ओ. शालिनी प्रज्ञा बनी लोक गायिका।उन्होंने अपनी गाने की रिकॉर्डिंग का शुभारंभ देवी गीत से किया है।उनकी पहली देवी गीत "माई की मोहनी मुर्तिया, कौवने हो रंगवा न....................
कौवने रंगवा चुनरी, कौवने रंगवा टिकुली....." नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र में धुम मचा रही है।श्रीमती प्रज्ञा ने एक भेंट मे बताया कि उनको गाने का शौक बचपन से ही है।वे विद्यालय के मंच पर गाना गाती थी और कई बार पुरस्कृत भी हुई हैं।सन 2004 मे उन्हें लोक गीत के क्षेत्र मे भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है।ज्ञात हो कि श्रीमती प्रज्ञा कुछ वर्षों पूर्व भगवानपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी रह चुकीं हैं।उनकी पहली देवी गीत प्रसारित होने से आम लोगों मे खुशी व्याप्त है।..रिपोर्ट-नरेन्द्र कुमार सिंह, संवाददाता, वैशाली, बिहार।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*