भगवान श्री राम ने तोड़ा धनुष,पिनाहट में 27 सितंबर को निकाली जाएगी राम बरात






भगवान श्री राम ने तोड़ा धनुष,पिनाहट में आज निकाली जाएगी राम बरात

पिनाहट। सोमवार को कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला में धनुष तोड़ने की लीला का मंचन हुआ। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी रही।

जनकपुर मे महाराज जनक द्वारा रचित स्वयंबर मे जो धनुष किसी से हिला तक नही उसे भगवान राम से सहजता से उठाकर प्रतयंचा चढाकर तोड दिया।और कब ये सब कर दिया किसी ने देख तक नही पाया।सबको यही दिखाई दिया कि धनुष टूटा पडा है।पिनाहट मे चल रही रामलीला मंचन मे सोमबार को जनकपुर मे धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ।जिसमे राम लक्ष्मण दोनो भाई मुनिवर विश्वामित्र के साथ धनुष यज्ञ देखने जाते है।जहां पुष्प बाटिका मे सीता जी राम जी की भेंट होती है।धनुष यज्ञ के दौरान अनेक राजा धनुष उठाने की कोशिश करते है।लेकिन वे उसे हिला तक नही पाते तब गुरुदेव को प्रमाण कर भगवान उठते है।और सहजता से ही धनुष को तोड देते है।तब चारो तरफ सियाबर रामचंद्र की जय जयकार होती है।सीता जी राम जी को बरवाला पहनाती है।और महाराज जनक अयोध्या मे संदेश भिजवाते है।उधर अयोध्या मे संदेश मिलते ही महाराज दशरथ चारो भाइयो की बारात लेकर जनकपुर के लिये तैयार होते है।इस दौरान अधक्ष्य श्यामसुंदर शर्मा , ब्रह्मानंद पाठक , श्यामसुंदर महेरे , मनोज तिवारी , रामनिवास शर्मा , विनोद अरेला , महावीर ओझा , आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19