पिनाहट में टटलुओं ने सोने के बिस्कुट का लालच दिखाकर महिला को बनाया ठगी का शिकार,नकली बिस्कुट थमाकर आभूषण लेकर फरार

पिनाहट में टटलुओं ने सोने के बिस्कुट का लालच दिखाकर महिला को बनाया ठगी का शिकार,नकली बिस्कुट थमाकर आभूषण लेकर फरार



पिनाहट। कस्बा पिनाहट के नदगवां मार्ग पर ऑटो में बैठी महिला को अज्ञात लोगो ने सोने के बिस्कुट का लालच देकर ठगी का शिकार बना लिया। और नकली सोने का बिस्किट थमाकर सोने के आभूषण लेकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

   शनिवार को आशा पत्नी राम चित्र निवासी गांव नन्द गांगोली जिला मुरैना मध्य प्रदेश से अपने मायके लखनपुरा थाना बासौनी जा रही थी। मुरैना से धौलपुर होते रोडवेज बस से 3 बजे कस्बा पिनाहट में पहुंची। जहां राजाखेड़ा मार्ग से पैदल नदगवां तिराहा की तरफ जा रही थी। रास्ते में दो अज्ञात युवक पूछने लगे आप कहां जा रही है।जिस पर उसने बताया मैं अपने मायके जा रही हूं। जिसके बाद वह नदगवां तिराहा से मायके के लिए ऑटो में बैठ गई। साथ मे दोनों युवक भी बैठ गए। गांव उटसाना के नजदीक उन्होंने महिला को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया। उसे नकली सोने का बिस्किट दिखाया। लालच देकर महिला के असली सोने के कानों के कुंडल, सोने की जंजीर, लेकर फरार हो गये। जिसके बाद महिला मायके लखनपुरा पहुंची।जहां मायके के स्वजन को घटना की जानकारी दी। रविवार को स्वजन के साथ महिला पिनाहट थाने पहुंची। जहां पुलिस को मामले से अवगत करा कर अज्ञात युवको के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़