विश्व अहिंसा दिवस पर होगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा गांधी सप्ताह के अंतर्गत 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होंगे कार्यक्रम



विश्व अहिंसा दिवस पर होगी सर्वधर्म प्रार्थना सभा

गांधी सप्ताह के अंतर्गत 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

जिला कलक्टर ने बैठक में दिए अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश

धौलपुर ( धर्मेन्द्र बिधौलिया )
26 सितंबर।

 शान्ति एवं अहिंसा निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर जिला एवं उपखंड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम, गतिविधियों की कार्ययोजना व तैयारियो के सम्बन्ध में जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि 2 अक्टूबर को जिला व उपखंड स्तर पर प्रातः 11 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही 2 से 8 अक्टूबर तक गांधी सप्ताह का आयोजन किया जायेगा जिसके तहत  2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में जिला एवं समस्त उपखण्ड स्तर पर श्रद्धांजली सभा,3 अक्टूबर, को अहिंसा सामाजिक चेतना विषय पर संगोष्ठी का आयोजन उपखण्ड स्तर पर, 4 अक्टूबर को  गाधी दर्शन भाषण प्रतियोगिता का अयोजन जिला मुख्यालय पर महाविद्यालय स्तर पर, 5 अक्टूबर को गांधी के सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन उपखंड स्तर पर,6 अक्टूबर को गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी है विषय पर
सेमीनार का आयोजन जिला स्तर पर 7 अक्टूबर को पीस मैराथन का आयोजन जिला स्तर पर, तथा 
8 अक्टूबर को जिला स्तर पर महाविद्यालय के छात्रों हेतु गांधी जीवन पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियो को निर्धारित समयानुसार कार्यक्रमो के आयोजन करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम व वार्ड सभाओं में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी प्रदान करें ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना में पंजीकरण से वंचित ना रहे। उन्होंने सभाओं के दौरान लंपी वायरस स्किन डिजीज की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस रोग से बचाव के लिए आयुर्वेदिक उपचार के बारे जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बचन सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19