राजस्थान न्यूज़,अनंत गुर्जर ने पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर धौलपुर जिले का नाम किया रोशन




अनंत गुर्जर ने पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर धौलपुर जिले का नाम किया रोशन

मनियां (गजेंद्र सिँह) 26 सितंबर

नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन गुवाहाटी असम में किया गया।
जिसमें राजस्थान के धौलपुर जिले से 85 किलो भार में अनंत गुर्जर पुत्र प्रमोद गुर्जर निवासी बाबू का पुरा तहसील मनियां जिला धौलपुर ने भाग लिया और उसने गुवाहाटी असम में 445 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल हासिल कर जिले व गुर्जर समाज का और अपने गांव का नाम रोशन किया है।
अनंत गुर्जर ने बताया कि इस गोल्ड मेडल का श्रेय मेरे माता पिता और मेरे कोच मनीषभान गुर्जर भरतपुर व आकाश शर्मा धौलपुर को जाता है, जिनके मार्गदर्शन से आज मैंने अपने गाँव जिले एवं राज्य का नाम रोशन किया और यह मुकाम हासिल किया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19