एसएसपी से शिकायत के बाद बौखलाया दरोगा, शिकायतकर्ता के बच्चे को रोक की मारपीट

एसएसपी से शिकायत के बाद बौखलाया दरोगा, शिकायतकर्ता के बच्चे को रोक की मारपीट


बाह। बाह कोतवाली इंचार्ज की एसएसपी से शिकायत करना पीड़ित के बच्चे को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार लवकुश श्रीवास्तव निवासी अशोक नगर के नाबालिग पुत्र को 3 दिन पूर्व राइफल लेकर दबंग ने जान से मारने की धमकी दी थी इसके बाद पिता पुत्र रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे तो आरोप है की प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और जबरदस्ती राजीनामा करा दिया। जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने एसएसपी आगरा से की है। शिकायत से तिल मिलाए प्रभारी निरीक्षक ने शिकायतकर्ता के पुत्र आयुष श्रीवास्तव को शुक्रवार शाम सदर बाजार चौराहे पर रोक लिया और बाइक चेकिंग के नाम पर कागज मांगे और आयुष ने बाइक के कागज दिखाएं। जब पता पूछा तो उसने बताया कि पत्रकार लवकुश श्रीवास्तव का बेटा हूं। तो प्रभारी निरीक्षक तिलमिला गए और आयुष में थप्पड़ मार दिया और हेलमेट ना पहनने पर 15 सौ रुपए का ई चालान काट दिया। सारी घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री, आगरा पुलिस, आईजी रेंज आगरा, को ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पीड़ित सोमवार को एसएसपी से मिलकर घटना की शिकायत दर्ज कराएगा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि व्यक्तिगत खुन्नस मानते हुए प्रभारी निरीक्षक ने मेरे बच्चे की ही बाइक को रोका जबकि अन्य बाइक आ जा रही थी किसी को भी चेकिंग के नाम पर नहीं रोका गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।