लंपी रोग से गायो को बचाने के लिये आगे आया हुनर शक्ति फाउंडेशन

लंपी रोग से गायो को बचाने के लिये आगे आया हुनर शक्ति फाउंडेशन 



पिनाहट ।लंपी रोग से मर रही बेसहारा गायो को बचाने के लिये हुनर शक्ति फाउंडेशन ने निस्वार्थ सेवाभाव से गायो को बचाने के लिये आगे आकर जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान के साथ साथ किसानों एवं बेसहारा लाचार, घायल गायों को बचाने के गांव पहुंचकर जागरुकता अभियान शुरू किया है  
संस्था के संरक्षक राधेश्याम तोभर के नेतृत्व मे हुनर शक्ति फाउंडेशन ने रविवार को रेहा ग्राम पंचायत पहुची। जहां ग्रामीणो को गायों को लंपी रोग से बचाने के उपाय,रोग के प्रमुख लक्षण जिनमे बुखार आना, वजन कम होना , आंखों से पानी टपकना, लार बहना, शरीर पर दाने निकलना, दूध कम देना और भूख नहीं लगना बताया।साथ ही इसके बचाव के लिए ध्यान देना है। कि संक्रमित पशु को अलग रखा जाए। साथ ही तबेले की साफ सफाई, मच्छरों को भगाने के लिए स्प्रे करना। जिससे वायरस से बचाव किया जा सके। संक्रमित पशुओं को चिकित्सक की सलाह पर दवा दी जाये। संस्था के द्वारा अभी तक लगभग 100 - 150 पशुओं का उपचार किया जा चुका है। संस्था की टीम मे आकाश तोमर संस्था प्रमुख प्रशांत शर्मा , नीरज झा सहित समस्त टीम मौजूद रहकर गायो को बचाने मे कार्य कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

जयपुर: बेटे सत्य प्रकाश खातीपुरा की आत्महत्या से मां टूटी, पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश; वैशाली नगर थाने में दर्ज केस में नया मोड़