चचेरी बहन को अगवाकर करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल


चचेरी बहन को अगवाकर करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल


पिनाहट । कस्बा पिनाहट क्षेत्र के एक मोहल्ला से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करले जाने के दर्ज मुकदमे में बांछित आरोपी चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजकर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार थाना कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला से 6 दिन पूर्व 15 वर्षीय किशोरी को घर से उसका ही चचेरा भाई बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। जब किशोरी घर पर नहीं मिली जिस पर चिंतित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया था। जिस पर पिनाहट पुलिस ने आरोपी निक्की उर्फ खुद धीरज निवासी हाल पता मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया दिल्ली खिलाफ किशोरी को आगवा करने का मुकदमा दर्ज किया था। वही पुलिस ने लोकेशन के आधार पर किशोरी दिल्ली से बरामद कर लिया मगर आरोपी युवक फरार हो गया था। बरामद किशोरी ने अपने बयानों में पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई उसे जबरन अगवाकर ले गया और उसे बंधक बनाकर छेड़छाड़ की गई। जिस पर पुलिस ने मुकदमे में छेड़छाड़ और बंधक बनाने एवं पोक्सो एक्ट के तहत धाराओं को सम्मिलित किया था। रविवार को थाना प्रभारी कुलदीप कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा आरोपी के क्षेत्र में होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में बांछित आरोपी निक्की उर्फ धीरज को कस्बा के नदगवां तिराहे से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जिस वक्त आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। वहीं पकड़े हुए वांछित आरोपी को पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19