पोंड्रिक पार्क गायत्री मंदिर में पितृ अमावस्या पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा करवाया गया सामूहिक पितृ तर्पण
पोंड्रिक पार्क गायत्री मंदिर में पितृ अमावस्या पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा करवाया गया सामूहिक पितृ तर्पण
देश का दर्पण न्यूज़ जयपुर
डीसी शर्मा
जयपुर पौंड्रिक पार्क जोशी कॉलोनी के पास पंडित श्री राम शर्मा द्वारा स्थापित श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट गायत्री तीर्थ शांति निकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित गायत्री मंदिर में श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर सामूहिक पितृ तर्पण का आयोजन किया गया जिसमे काफी संख्या में लोगो ने अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए पितृ तर्पण किया गया गायत्री मंदिर के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार कर तर्पण करवाया गया तर्पण करवाने के बाद सामूहिक हवन भी विधि विधान से करवाया गया गायत्री मंदिर एक ऐसा मंदिर है जहा पर अमीर गरीब का भेद भाव नहीं रखा जाता यहां पर सभी धार्मिक कार्यक्रम नि:शुल्क करवाया जाता है। ये ही नही अगर किसी को भी अपने घर पर भी कोई हवन या कोई भी हिंदू धार्मिक कार्यक्रम करवाना हो तो भी गायत्री मंदिर सिर्फ संसार में सत्प्रवृत्तियो पुण्य प्रसार के लिए अपनी इच्छानुसार कुछ रुपए की रसीद कटवा कर करवा सकते हैं आपके द्वारा दिया गया धन का कुछ हिस्सा जो श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट द्वारा ज्ञान व पुरुषार्थ में नियमित रूप से लगाते रहते है आज की दुनिया में हम छोटा से छोटा घर पर धार्मिक हवन या गृह शांति करवाते है तो हजारों रुपए खर्च हो जाते है लेकिन श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट द्वारा चंद रुपयों की रसीद कट- वाने पर मंदिर के विद्वानों द्वारा करवाया जाता है अगर चंद रुपए भी नही है तो भी आपका धार्मिक कार्य नि:शुल्क करवाया जाता है जो बहुत बड़ी बात है पंडित श्री श्रीराम शर्मा द्वारा स्थापित श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट हिंदू धर्म के लिए एक बहुत बड़ा योगदान है करीब करीब सभी जगह व अनेक देशों में हिन्दू धर्म की रक्षा व हिंदू धर्म के संस्कार की नीव श्री वेदमाता गायत्री माता ट्रस्ट है । श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट के संस्थापक श्री श्रीराम शर्मा ने अपना पूरा जीवन हिंदू धर्म की भलाई व नई पीढ़ी में अच्छे संस्कार लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया उन्ही के बताए रास्ते का श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट के सभी मंदिरों के विद्वान ब्राह्मण अनुसरण कर रहे है।


Comments
Post a Comment