बाड़ी - धूमधाम से निकाली गयी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, विधायक गिर्राज सिँह मलिंगा रहे मौजूद

बाड़ी - धूमधाम से निकाली गयी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत,
विधायक गिर्राज सिँह मलिंगा रहे मौजूद



धौलपुर ( धर्मेन्द्र बिधौलिया )26 सितंबर।
धौलपुर जिले के बाड़ी उपखण्ड पर अग्रसेन शोभायात्रा बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ से निकाली गई जिसमें बंधुओं के अलावा अन्यसमाजों के लोगों ने भी भाग लिया।
शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा गुम्मट से प्रारंभ होकर सीताराम बाजार, लोहार बाजार, सर्राफा बाजार, घंटाघर, पुराना बाजार हॉस्पिटल रोड होते हुए अग्रवाल पंचायती धर्मशाला पर समाप्त हुयी।
इस मौके पर अग्रवाल सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंघल, बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, बाड़ी अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुन्नालाल मंगल, अग्रसेन शिक्षा समिति के अध्यक्ष भगवती मित्तल, महामंत्री सतीश अग्रवाल,पार्षद योगेश,विष्णुसिंघल, राम कुमार चौधरी, अशोक, गौशाला अध्यक्ष सुनील गर्ग, डॉ.राजेश मित्तल, रामनिवास गर्ग, विजय सिंघलआदि बड़ी संख्या मे अग्रवंशी उपस्थित थे।
शोभा यात्रा का मुस्लिम समाज सनाढ्य ब्राह्मण सेवा समिति एवं नेवी पब्लिक स्कूल, बारह भाई मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19