मन की बात से लेकर बुनियादी विकास तक भारत को हर क्षेत्र में जोड़ने का वास्तविक काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कियाः डॉ. सतीश पूनियां
*मन की बात से लेकर बुनियादी विकास तक भारत को हर क्षेत्र में जोड़ने का वास्तविक काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कियाः डॉ. सतीश पूनियां*
देश का दर्पण न्यूज़ जयपुर
जयपुर, 25 सितम्बर, 2022। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश के सभी जिलों, मंडलों और बूथों पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों ने सुना।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. पूनियां ने कहा कि भारत को हर क्षेत्र में जोड़ने का जो वास्तविक काम किया है वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है, उन्होंने हाइवेज के जरिए सुगम रास्ते जोड़े, उड़ान के जरिए हवाई यात्रा की सुविधा की, रेलवे में बड़ा इंवेस्टमेंट करके आधुनीकिरण और दोहरीकरण किया, विद्युतीकरण किया, उसी तर्ज पर आज 5जी देश में इंट्रोेडयूस हो गया तो देश को जोड़ने का काम उन्होंने मजबूती से किया है और सबसे ज्यादा सशक्त तौर पर जोड़ा है वो है मन की बात ने।
मन की बात के जरिए नरेन्द्र मोदी ने देश को भावनात्मक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से जोड़ा है और जब मन की बात की डिलिवरी करते हैं तो सभी देशवासी उन्हें बड़े उत्साह से सुनते हैं, वो हर तबके को जोड़ते हैं, नौजवानों के बारे में, महिलाओं के बारे में, आदिवासियों के बारे में, आमजन के बारे में, आज वो जब वोकल फॉर लोकल की बात करते हैं तो स्वावलंबी भारत की दिशा में एक उनकी मंशा साफ दिखती है वो योग पर यदि फोकस करते हैं, जिसको दुनिया ने स्वीकार किया, उसपर उनकी दृढ़ता दिखती है।
नरेन्द्र मोदी प्लास्टिकमुक्त भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं, कॉस्टल एरिया को कैसे स्वच्छ रखें इसकी बात करते हैं, यूथ फॉर परिवर्तन के जरिए जो एक उदाहरण बैंगलोर के युवाओं ने दिया, उसको नरेन्द्र मोदी मन की बात में उद्धृत करते हैं तो नौजवानों को इस बात के लिए प्रेरित करते हैं कि स्वच्छ भारत मिशन में जन भागीदारी बढ़े, कुल मिलाकर उन्होंने जिस तरीके से जनसंघ के पुरोधा पंडित दीनदयाल को याद किया और उनके अन्त्योदय के विचार को जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिए धरातल पर लागू किया।
सबसे बड़ी बात है कि नौजवानों के जो ऊर्जावान प्रेरणा हैं सरदार शहीद भगत सिंह जिन्होंने जंगे आजादी में जिस तरीके से अपने आपको आहूत कर दिया, फांसी का फंदा चूम लिया, भगत सिंह ने देश को आजादी दिलाई उनके नाम पर चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट का नामकरण होना 28 सितम्बर को उनको यह सम्मान देना, मैं मानता हूं कि एक बड़ा काम प्रधानमंत्री ने नौजवानों की प्रेरणा के लिए किया, हर मुददे को उन्होंने छुआ है मन की बात में, मुझे लगता है कि मन की बात भारत की आधुनिक प्रगति में जुड़ाव के लिए मील का पत्थर साबित होता है।
Comments
Post a Comment