चित्तौड़गढ़ में आयोजित बैंकिंग समिट मे बारां नागरिक बैंक के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने शिरकत की सी पी गोयल बारां 9 अक्टूबर

*चित्तौड़गढ़ में आयोजित बैंकिंग समिट मे बारां नागरिक बैंक के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन ने शिरकत की सी पी गोयल
बारां 9 अक्टूबर 


 चित्तौड़गढ़ स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित अर्बन को -ऑपरेटिव बैंक एवं राजस्थान अर्बन को ऑपरेटिव बैंक फेडरेशन तथा नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में *समिट अॉन- कॉपरेटिव एवं बैंकिगं* का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन सहित अन्य संचालकों तथा अधिकारियों ने भाग लिया|
कार्यक्रम के के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी सहकार को अर्थ एवं लोकतंत्र से जोड़ते हुए कहा कि सहकार से संबंधित सभी विषयों के समाधान होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में बारां नागरिक सहकारी बैंक लि. के चेयरमैन जयनारायण हल्दिया एवं वाइस चेयरमैन व बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा तथा संचालक महेंद्र गोयल, बालमुकुंद मीणा और सहवरित संचालक राजेंद्र गुप्ता, बैंक के महाप्रबंधक रामस्वरूप मीणा, सेक्शन ऑफिसर नितिन जैन ने भाग लिया| चेयरमैन हल्दिया एवं वाइस चेयरमैन शर्मा सहित अन्य उपस्थित संचालकों ने फेडरेशन के अध्यक्ष गहलोत तथा अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों को बैंक से संबंधित समस्याओं का उल्लेख करते नवीन शाखाओं , एटीएम हेतु लाइसेंस एवं नई भर्तियों तथा पदोन्नतियों , एक्सटेंशन काउंटर के लाइसेंस जारी करने सहित इत्यादि विषयों के बारे में प्रमुखता से अवगत कराया है|

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19