पातेपुर में नगर पंचायत चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के मांग को लेकर पातेपुर विधायक एवम भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवम उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया



वैशाली पातेपुर से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

पातेपुर में नगर पंचायत चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के मांग को लेकर पातेपुर विधायक एवम भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवम उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है। पातेपुर शहीद मोजे साहनी के प्रतिमा स्थल के पास दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी पुतला दहन किया।
मिली जानकारी अनुसार पातेपुर बाजार स्थित शहीद मोजे साहनी के प्रतिमा स्थल पर शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की मांग को लेकर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवम उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला जलाया है।पातेपुर विधायक ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा समाज के लोगों को आरक्षण से वंचित कर दिया गया है। आज भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता अति पिछड़ा वर्ग को नगर निकाय में अधिकार दिलाने के लिए सदन से सड़क आंदोलन जारी रखेंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19