सैनिक हॉस्पिटल के संस्थापक से रंगदारी मांगने वाली महिला की गिरफ्तारी मांग
लोकेशन - रायबरेली उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट - ज्ञान प्रकाश तिवारी
देश का दर्पण न्यूज चैनल
मोबाइल नंबर- 82996700 सैनिक हॉस्पिटल के संस्थापक से रंगदारी मांगने वाली महिला की गिरफ्तारी मांग की।
भूतपूर्व सैनिक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से लगाया न्याय की गुहार
एंकर - रायबरेली में भूतपूर्व सैनिक N X G कमांडो दीपक सिंह ने बताया कि वह एक भूतपूर्व सैनिक है और देश की रक्षा के लिए और उसके सम्मान के लिए अपने प्राण की आहुति देने से पीछे नहीं हटते लेकिन उन्होंने कोरोना काल जैसी महामारी में अपनों को मरते हुए देखा है नौकरी से रिटायर होने के बाद वह
अपना संपूर्ण जीवन लोगों की सेवा करेगे।
वीओ -आपको बताते चलें कि थाना कोतवाली नगर रायबरेली क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक सैनिक हॉस्पिटल का निर्माण कार्य शुरू किया लेकिन निर्माण कार्य चलने के दौरान ही एक महिला उनके हॉस्पिटल का वीडियो बनाते हुए नजर आए सभी सैनिक हॉस्पिटल के स्टाफ ने पूछा कि आप हॉस्पिटल का वीडियो क्यों बना रही हैं और आप कौन हैं इतना कहना ही था कि वह महिला उस व्यक्ति पर भड़क उठी और बोली कि मैं पत्रकार हूं और मेरा काम वीडियो बनाना है और अभी थोड़ी देर रुक जाओ अभी तमाशा दिखाती हूं कि मैं क्या हूं यह सब बातें सुनने के बाद सैनिक हॉस्पिटल के संस्थापक दीपक सिंह ने महिला से पूछा कि कोई दिक्कत हो तो आप बताएं लेकिन महिला ने उनकी एक भी ना सुनी और रोड पर बैठकर तमाशा शुरू कर दिया देखते ही देखते मौके पर पुलिस और मीडिया कर्मी पहुंच गए जब दीपक सिंह पूछा गया उन्होंने बताया की महिला पत्रकार हमारे अस्पताल में आदर ₹20000 की रंगदारी मांग रही थी जिसका मैंने रायबरेली सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवा दिया और महिला ने सैनिक हॉस्पिटल के संस्थापक पर लूट व मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है इन्हीं बातों को लेकर सैनिक हॉस्पिटल के संस्थापक भूतपूर्व सैनिक दीपक सिंह है प्रेस वार्ता कर सत्य की बात करने को कहा उन्होंने कहा कि हम सैनिक हैं और देश के लिए मर मिटने को तैयार रहते हैं और अगर आज हमने एक अच्छी पहल की तो उस पर रंगदारी मांगने वाले पहुंच गए बड़े अफसोस की बात है अभी तो हमारा हॉस्पिटल शुरू भी नहीं हुआ था इसी प्रकरण को लेकर आज रिटायर्ड फौजियों का एक प्रतिनिधि मंडल दीपक सिंह की अगुवाई में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई और मीडिया से रूबरू होते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन करते हुए उक्त महिला की गिरफ्तारी की मांग की।
बाइट - दीपक सिंह भूतपूर्व सैनिक व सैनिक हॉस्पिटल के संस्थापक
Comments
Post a Comment