करणी सेना भारत की बैठक हुई संपन्न* *कौशलेंद्र बने अध्यक्ष जीत बने उपाध्यक्ष*

*जिला संवाददाता अबू तलहा देश का दर्पण न्यूज़ बाराबंकी उत्तर प्रदेश*




करणी सेना भारत की बैठक हुई संपन्न*

*कौशलेंद्र बने अध्यक्ष जीत बने उपाध्यक्ष*


बाराबंकी जिले के बनीकोडर के रामेश्वर स्मारक विद्यालय पठखन पुरवा में करणी सेना भारत के सक्रिय कार्यकर्ता कौशलेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में बैठक सकुशल संपन्न हुई।बैठक में मुख्यातिथि के रूप में अभिनेंद्र विक्रम सिंह अभिनव जिलाध्यक्ष करणी सेना भारत बाराबंकी अपने काफिले के साथ उपस्थित थे।श्री सिंह ने अपने संबोधन में क्षत्रियों में उत्साह भरते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज ने हमेशा अपने साहस,योग्यता,कर्मठता एवं करुणा की वजह से समाज को देने का काम किया है,शुरुआत से ही क्षत्रिय,समाज का नेतृत्वकर्ता रहा है और आगे भी रहे इसलिए आप सभी साथी एकजुट हो जाए,सोए हुए क्षत्रिय भाईयो को जगाने की अपील की,क्षत्रियों के सम्मान के साथ जो खिलवाड़ करेगा उसको उसी की भाषा में समझाने का काम करणी सेना भारत करेगी।बनीकोडर ब्लॉक संरक्षक समर बहादुर सिंह पूर्व प्रधान ने कहा की आज हम सभी संकल्प लेते है कि अपने पूर्वजों का स्वर्णिम गौरवमय 
इतिहास रहा हैं इसको आगे भी बरकरार रखेंगे,क्षत्रियों के हित में हर संभव मदद का आश्वाशन दिया।इसी कड़ी में कौशलेंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनीकोडर नियुक्त किया गया।दो दर्जन से अधिक लोगो ने सदस्यता 
ली।इस मौके पर नागेंद्र प्रताप सिंह,अभय सिंह,लवकुश सिंह,ऊदल सिंह अनुज सिंह जय प्रकाश सिंह,सूरज सिंह,आशुतोष सिंह संजू,धर्मेंद्र सिंह,ठाकुर शिवम सिंह,अमरजीत सिंह,शिवहर्ष सिंह,विकाश सिंह,जीत बहादुर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19

आॅपरेशन क्लीन स्वीप Anand srivastav Police commissoner