पश्चिम बंगाल,चंदननगर जगद्धात्री पुजा को लेकर कमिश्नरेट ने सहर का जायजा लिया
देश का दर्पण/प.बंगाल
ब्यूरो चीफ, विरेन्द्र राय
11/10/2022
चंदननगर जगद्धात्री पुजा को लेकर कमिश्नरेट ने सहर का जायजा लिया
हुगली. चंदननगर में जगद्धात्री पूजा की तैयारी की जायजा चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर अमित पी जवालगी, डीसी मुख्यालय निधि रानी, डीसी चंदननगर विदित राज भुंदेश, आईसी चंदननगर शुभेंदू बंद्योपाध्याय और अन्य पुलिस अधिकारियों ने लिया. चंदननगर के रानीघाट विसर्जन स्थलों को देखा और कहा पर पुलिस तैनात किया जाएगा. इसका निरीक्षण किया. सड़को पर नो एंट्री प्वाइंट का भी खोजखबर लिया. पिछले साल चंदननगर केंद्रीय जगद्धात्री कमिटी के तहत करीब 172 पूजा कमेटियां शामिल है. इस साल कई पूजा कमिटीयों का जयंती वर्ष है ,जिनकी पिछले दो साल में जयंती थी, वे भी इस साल शोभा यात्रा निकालेंगे. पुलिस आयुक्त ने कहा कि जगद्धात्री पूजा चंदननगर, भद्रेश्वर और रिसड़ा धूम धाम से मनाई जाती है. इसलिए पुलिस प्रशासन नहीं चाहती कि जगद्धात्री पूजा के अवसर पर सुरक्षा में किसी प्रकार की खामी रखी जाएगी. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्थलों का दौरा किया जा रहा है और यह निश्चित किया जा रहा है कि और क्या करना है. विभिन्न स्थलों पर वॉच टावर लागया जायेगा और पुलिस सहायता केंद्र बनाया जाएगा. पूजा कमेटियो और दर्शनार्थियों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े इसका ध्यान रखा जा रहा है कोरोना के कारण जगद्धात्री पूजा का शोभा यात्रा पिछले दो सालों से बंद था . इसलिए, इस वर्ष कोरोना महामारी बहुत कम हो गई है. इस वर्ष जगद्धात्री पूजा कमिटी चंदननगर में शोभायात्रा का आयोजन करेगा. अनुमान है कि भारी भीड़ होगी. इसलिए, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हमेशा सतर्क रहेगी और लोगों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नही रखी जाएगी. जगद्धात्री पूजा के दौरान अतिरिक्त पुलिस तैनात की जाएगी. ड्रोन और सीसी कैमरे से सड़को, चौराहा और गलियों पर नजर रखी जायेगी. अंधेरे वाले सभी जगहों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी. पुलिस सुरक्षा बल यानी विनर्स टीम, एंटी ईवटीजिंग पार्टी, एंटी क्राइम पार्टी को तैनात किया जाएगा.
Comments
Post a Comment