नाथ समाज की शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

नाथ समाज की शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन




 जयपुर,,, रविवार को विद्याधर नगर सेक्टर 7 मैं गौरक्ष नाथ आश्रम प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर योगी के द्वारा राजस्थान नाथ समाज की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया आयोजन समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महेश जोशी, मुख्य सलाहकार बाबूलाल नागर, घुमंतू बोर्ड के अध्यक्ष मंत्री उर्मिला योगी, रिको इंड्रटीयल निर्देशक सीताराम अग्रवाल उपस्थित हुए इस अवसर पर राजस्थान नाथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर योगी ने बताया इस कार्यक्रम में आज हमने सभी को नियुक्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया समाज में पिछले दिनों से जो भी चल रहा था उसमें सुधार करते हुए समाज को एक साथ लेकर काम कर रहे हैं और सभी को साथ लेकर चल रहे हैं और जो भी नव युक्त कार्यकारिणी है उन सब को एक जिम्मेदारी दी है हमारी कुछ मांगे हैं वह सरकार से मनवाने के लिए आगे की योजना बनाएंगे राजनीति में भी हमें भागीदारी मिले इसके लिए भी हम काम करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने शपथ पत्र पढ़कर सभी को शपथ दिलवाई। मंत्री बाबूलाल ने बताया पूरा नाथ समाज एक जगह बैठेगा, केवल चुनाव जीतने वाला ही समाज के बोर्ड अधिकारी का नहीं है सब लोग जिसने वोट दिया है वो अधिकारी है मैं कभी नेताओं के पैरों के हाथ नहीं लगाता मैं उन लोगों के पैरों के हाथ लगाता हूं कि जो मुझसे बड़े हैं, इस अवसर पर मौजूदा राजस्थान नाथ समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर योगी की तरफ से नाथ समाज की संस्था को बड़ा करने के लिए पांच लाख इक्यावन हजार रुपए देने का ऐलान किया गया। जिसकी घोषणा बाबूलाल नागर द्वारा की गई इसके साथ ही मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने नाथ समाज को और बड़ा करने की शपत ली।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19