पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर छोड़ने का लगाया आरोप, मृतक के परिजनों का संकल्प जबतक गिरफ्तारी नही तबतक नही होंगी तेरहवीं


पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर छोड़ने का लगाया आरोप, मृतक के परिजनों का संकल्प जबतक गिरफ्तारी नही तबतक नही होंगी तेरहवीं ।
रिपोर्ट - संजय कुमार तिवारी - 9473963673
स्थान - बलिया यूपी
डेट - 09/10/2022
एंकर - खबर यूपी के बलिया से हैं जहाँ बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के सरियांव मनोवीर गांव में एक 40 वर्षीय महिला की मौत के एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। जिससे मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार करके छोड़ने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक के परिजनों ने यह संकल्प लिया है। कि जबतक मृतक के आरोपियों की गिरफ्तारी नही होंगी तबतक मृत महिला का तेरहवीं नही किया जाएगा। दरअसल मामला 08 सितंबर को संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। मृत महिला के परिजनों ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बार-बार आरोपियों का लोकेशन व सूचना देने के बावजूद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हमलोगों से एक प्राइवेट गाड़ी कराया।और मुझसे उस गाड़ी का किराय एक हजार रुपये लिया। और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन उनमें से एक आरोपी को छोड़ दिया। जिसके बाद लगातर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि अभी तक केवल दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। अभी भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नही कर पाई है। मृत महिला के परिजनों ने संकल्प लिया है कि जब तक पुलिस उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेगी। तब तक उसकी तेरहवीं नहीं किया जाएगा। 

बाइट - राहुल चौहान मृतक का बेटा।

बाइट- मृतक महिला का बड़े पिता।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19