मेड़ता सिटी- राजस्थान, केश कला से जुड़े लोगों के विकास के लिए समर्पित है केश कला बोर्ड-माणक सेन
केश कला से जुड़े लोगों के विकास के लिए समर्पित है केश कला बोर्ड-माणक सेन
(लक्ष्मीनारायण वैष्णव)
मेड़ता सिटी- राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही केश कला बोर्ड की नियुक्तिया की। जिसमे मेड़ता के माणक सेन को केश कला बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेसियो ने अभिनंदन किया ।
पार्षद चिमन वाल्मिकी ने बताया कि राजस्थान सरकार ने मेड़ता निवासी माणक सेन को केश कला बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया । इसी के तहत शनिवार को मेड़ता स्थित पब्लिक पार्क मे कांग्रेस के पदाधिकारियो ओर कार्यकर्ताओ ने
कार्यकर्ताओ ने माला साफा पहना कर सेन का भव्य अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा ने कहा कि राजस्थान सरकार ने एक साधारण कार्यकर्ता माणक सेन को केश कला बोर्ड मे सदस्य की नियुक्ति दी। सरकार ने एक अच्छी पहल करते हुए साधारण कार्यकर्ता को नियुक्त करने का सराहनीय कार्य किया। तथा इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
पूर्व विधायक मांगीलाल डांगा ने कहा कि राजस्थान सरकार ने साधारण कार्यकर्ता माणक सेन को बडी़ जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए कांग्रेस पार्टी का बहुत बहुत आभार जताया।
मेड़ता कांग्रेस ब्लाँक अध्यक्ष नंदकुमार अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार ने मेड़ता के माणक सेन को केश कला बोर्ड मे सदस्य नियुक्त करने का कार्य किया है इससे युवा पिढी को आगे लाने का काम हुआ। इससे युवा कार्यकर्ताओ को हौसला मिलेगा।
अतं मे केश कला बोर्ड का सदस्य बनाने पर माणक सेन ने मुख्यमंत्री गहलोत,पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,केश कला बोर्ड अध्यक्ष राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत का बहुत बहुत आभार जताते हुए कहा कि मेरे जैसे छोटा एव एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी बडी़ जिम्मेदारी सौंपी है, मै इस जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा। वही सेन ने कहा कि केश कला बोर्ड के अधीन 9 विभाग आते है जिसमे विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं को आम जन तक पहुचा कर उनको लाभांवित करेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शायमसुन्दर सोमाणी,पीसीसी सदस्य लालाराम नायक,डीसीसी सचिव सीताराम खींची,पुर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका रामसुख मुशी,पूर्व सरपंच हापुराम बड़गांव,पूर्व पार्षद दशरथ सारस्वत,पूर्व रेंजर दौलत राम गोदारा,पार्षद चिमव वाल्मीकि, महेन्द्र भाकर,ओमप्रकाश गहलोत,दिलीप टाक,जाकिर सांखला,सोनू साकिर,जाकिर पठान,मूलसिंह देवड़ा,विकास सैनी,रहेमत गौरी,जवरीलाल नेता,खुर्शीद गोरी,विजेश जांगिड़,जीशान कुरैशी,अमजद खान,फैयाज मोहम्मद,नेमीचंद सेन,लालचंद कैलास सेन,संतोष सेन,ज्ञानचंद,सुरेद बग्गड़,नोरत इंडवाड़,शोरकार संघ अध्यक्ष नीरज सेन,राजू सेन,सुनील सेन,संजय सेन,जितेंद्र सेन,विनोद सेन, श्याम सेन,धर्मीचंद,राजू सेन टीकमचंद सेन सहित उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment