भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां तीन दिन से हाड़ौती और चित्तौड़गढ़ प्रवास पर, खेतों में जाकर मिले अतिवृष्टि पीड़ित किसानों से

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां तीन दिन से हाड़ौती और चित्तौड़गढ़ प्रवास पर, खेतों में जाकर मिले अतिवृष्टि पीड़ित किसानों से 


देश का दर्पण न्यूज़ जयपुर

 जयपुर, 09 अक्टूबर, 2022। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां विगत 3 दिनों से हाड़ौती और चित्तौड़गढ़ के 4 दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह कल चित्तौड़गढ़ में और आज बूंदी ज़िले के गुडला गाँव के किसान भाइयों से खेतों में जाकर मिले। साथ ही हाड़ौती और चित्तोड़गढ़, प्रतापगढ़ में संगठनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं।
हाड़ौती में अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों से मुलाकात कर सतीश पूनियां ने कहा कि, भारी बारिश से यहाँ के किसान जानकीलाल सहित तमाम किसान अपनी धान की खेती नष्ट होने से व्यथित हैं और केवल यही नहीं वरन पूरे हाड़ौती संभाग सहित राज्य के अनेक हिस्सों में प्रदेश के किसानों को तेज बारिश से भारी नुक़सान हुआ है, अभी तक नुक़सान का आकलन करने और तत्पश्चात् मुआवज़ा की व्यवस्था करने राज्य सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं पहुँचा है।
उन्होंने कहा कि, बूंदी के ही किसान भौंरीलाल नायक को आँधी तूफ़ान के कारण क्षतिग्रस्त मकान की भरपाई भी अभी तक नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि आपदा प्रबंधन का सहयोग भी अभी तक नहीं मिला है। यहाँ का किसान प्राकृतिक आपदा की मार के साथ-साथ कांग्रेस सरकार की उपेक्षा और अनदेखी का दर्द भी झेल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19