पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित मां दुर्गा पुजा, मेला सहित शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ ।
देश का दर्पण न्यूज (बिहार वैशाली) पातेपुर संवाददाता रंजीत कुमार
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित मां दुर्गा पुजा, मेला सहित शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ । कोरोना काल के दो साल बाद लोगों ने आस्था और श्रद्धा के साथ मां की आराधना किया। लोगों ने नमी आंखे अपनी आराध्य भवानी की प्रतिमा को स्तुति, आरती कर जल में प्रवाहित किया।
मिली जानकारी अनुसार पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के हरलोचनपुर सुक्की पंचायत में नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा के बाद विसर्जन पूर्णिमा को संपन्न किया गया। बता दें कि सन 1978से चली आ रही मां दुर्गा की पूजा अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से पूर्णिमा तक मां की प्रतिमा का पूजा किया जाता है। 15दिनों तक लगातार पूजा करने के साथ मां दुर्गा की विसर्जन पूर्णिमा के सुबह मे जल में विसर्जन किया जाता है। वार्ड संख्या 8के पूजा कर्ता कमलेश कुमार, मंजीता देवी, पूजा देवी, मंदिर के पुजारी पारस कुमार , अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव उपेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति कृष्णानंद पाठक उर्फ लालू पाठक, वार्ड सदस्य रूपेश ठाकुर, शीतल कुमार, समाजसेवी मुन्ना कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण इस अवसर पर मौजूद थें।

Comments
Post a Comment