आमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 अवैध भट्टियां और 5000 लीटर वाश नष्ट, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज जयपुर।



आमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 अवैध भट्टियां और 5000 लीटर वाश नष्ट, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज
जयपुर।
पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर जयपुर पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। आमेर थाना पुलिस ने रविवार को ग्राम कांकरेल स्थित चौकीदारों की ढाणी में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से करीब 5000 लीटर वाश और 25 भट्टियों सहित शराब बनाने के उपकरणों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। वहीं मौके से 10 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की गई है।  
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के निर्देशन और एसीपी आमेर प्रतीक सिंह (आईपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार गोदारा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।  
टीम ने कांकरेल के बीहड़ों में सघन तलाशी अभियान चलाकर अवैध हथकड़ शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया। मामले में आमेर थाने के हिस्ट्रीशीटर पप्पूलाल मीणा के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।  
कार्रवाई में शामिल टीम:
थानाधिकारी राजेंद्र कुमार गोदारा, उपनिरीक्षक प्रीति, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, अमरसिंह, कांस्टेबल बलबीर, सीताराम, मनोज, दिनेश, रमेश, नृसिंहलाल, पवन, धर्मवीर, प्रहलाद और झाबरमल शामिल रहे।  




Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19