केवल स्कूटी चुराने का शौकीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 6 वाहन बरामद पेट्रोल खत्म होते ही लावारिस छोड़ देता था वाहन, 4 साल से था फरार; दर्ज हैं 23 से ज्यादा मुकदमे

केवल स्कूटी चुराने का शौकीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 6 वाहन बरामद
पेट्रोल खत्म होते ही लावारिस छोड़ देता था वाहन, 4 साल से था फरार; दर्ज हैं 23 से ज्यादा मुकदमे
जयपुर।
राजधानी की माणकचौक थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साल से फरार चल रहे एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हाल ही में जलेबी चौक पार्किंग से चोरी हुई एक्टिवा सहित कुल 6 चोरी की स्कूटी बरामद की हैं। पकड़ा गया आरोपी केवल स्कूटी ही चुराता था और पेट्रोल खत्म होने तक चलाकर उन्हें लावारिस छोड़ देता था।  
गोविंद देवजी मंदिर दर्शन के दौरान चुराई थी स्कूटी
पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) श्री करण शर्मा (IPS) ने बताया कि शहर में चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी दल गठित किए गए थे। इसी दौरान 3 सितंबर को एक परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अगस्त की शाम वह जलेबी चौक में अपनी ग्रे रंग की एक्टिवा (RJ14DH9885) खड़ी कर गोविंद देवजी मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद लौटने पर वाहन गायब मिला।  
50 से अधिक CCTV खंगाले, 4 साल से फरार बदमाश दबोचा
एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल, एसीपी पीयूष कविया के निर्देशन और थानाधिकारी राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पार्किंग स्थल पर कैमरों के अभाव के चलते पुलिस ने पारंपरिक पुलिसिंग और तकनीकी इनपुट का सहारा लिया। आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और मुखबिर की सूचना पर टीम ने माणकचौक थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक शर्मा उर्फ राज (30) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, निवासी पीतलियों का चौक, जौहरी बाजार (हाल किरायेदार विजय पथ, मानसरोवर) को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल कैलाश (10756) की विशेष व उत्कृष्ट भूमिका रही।  
तरीका-ए-वारदात: पेट्रोल खत्म होते ही बदल लेता था वाहन
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साल 2022 से फरार था और पकड़े जाने से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदलता था। वह ऐसी भीड़भाड़ या सुनसान पार्किंग चुनता था जहां सीसीटीवी कैमरे न हों। वहां से सिर्फ स्कूटी चुराता और जब तक उसमें पेट्रोल रहता, तब तक उसे चलाता। पेट्रोल खत्म होते ही वाहन को वहीं छोड़ देता और फिर दूसरी स्कूटी चुरा लेता था।  
6 वाहन बरामद, पहले से दर्ज हैं 23 मामले
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जलेबी चौक और जौहरी बाजार से चुराई गई एक्टिवा सहित शहर के विभिन्न हिस्सों से चुराई गई कुल 6 स्कूटियां बरामद की हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में वाहन चोरी के 23 से अधिक पूर्व प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर र
जयपुर (पूर्व) जिले के खोह नागोरियान थाना पुलिस ने क्षेत्र में दिनदहाड़े मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व मोबाइल पार करने की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा माल बरामद कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है और उसके खिलाफ राजधानी के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट व आबकारी अधिनियम के 10 प्रकरण पहले से दर्ज हैं।  
दोपहर में शीशे का लॉक तोड़कर दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, परिवादी रामअवतार चांवला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 9 अक्टूबर 2026 को गोनेर रोड स्थित बाल विहार कॉलोनी में उनकी दुकान नंबर 17 के शीशे के गेट का लॉक दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच तोड़कर अज्ञात चोर मोबाइल फोन व नकदी चुरा ले गए। इस पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।  
तकनीकी व पारंपरिक पुलिसिंग से पकड़ा गया आरोपी
जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल और पुलिस उपायुक्त (पूर्व) श्रीमती रंजीता शर्मा के निर्देश पर चोरी व नकबजनी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री पारस जैन के सुपरविजन एवं एसीपी मालवीय नगर श्री शिवदयाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी सुनील गोदारा मय टीम ने घटनास्थल के आसपास के तकनीकी साक्ष्यों और पारंपरिक पुलिसिंग की मदद से सांगानेर निवासी शातिर बदमाश नोसाद अली उर्फ सोनू (32) पुत्र मुस्ताक अली को धर दबोचा।  
नशे की लत के लिए औने-पौने दामों में बेचता था चोरी का माल
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्मैक के नशे का आदी है। वह नशे का खर्च निकालने के लिए राह चलते सूने मकानों व दुकानों की रेकी कर मौका पाते ही ताले तोड़कर नकदी व कीमती सामान चुरा लेता था। चोरी किए गए माल को औने-पौने दामों में बेचकर वह स्मैक खरीदता था। इस कार्रवाई व माल बरामदगी में कांस्टेबल धीरज (4082) और बजरंग लाल (4689) की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी गहनता से पूछताछ कर रही है।  

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।

सावधान एक गलत गुगल सचॅ आपको बना सकता है कगांल।15/8/19