ई-कॉमर्स कंपनी में खेल: महंगे ब्लूटूथ हेलमेट बदलकर करते थे गबन, ज्योति नगर पुलिस ने 10 लाख के 200 हेलमेट सहित 2 शातिर दबोचे
ई-कॉमर्स कंपनी में खेल: महंगे ब्लूटूथ हेलमेट बदलकर करते थे गबन, ज्योति नगर पुलिस ने 10 लाख के 200 हेलमेट सहित 2 शातिर दबोचे जयपुर। राजधानी जयपुर की ज्योति नगर थाना पुलिस ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों व कंपनी के साथ धोखाधड़ी और गबन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के 200 से अधिक ब्लूटूथ लगे ब्रांडेड हेलमेट बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) के अनुसार, 19 अक्टूबर को 'हेडफॉक्स इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड' के संचालक शुभम चौहान ने मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी कंपनी ब्लूटूथ युक्त स्मार्ट हेलमेट बनाती है (जिसकी प्रति हेलमेट बाजार कीमत लगभग 4,000 रुपये है) और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से इनकी बिक्री करती है। जनवरी 2026 से ही ग्राहकों द्वारा भेजे गए ऑर्डर में असामान्य रूप से गलत उत्पाद निकलने या डिब्बे खाली होने जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में रिटर्न आ रहे थे, जिससे कंपनी को लाखों रुपये के हेलमेट गायब होने की आशंका हुई। OLX पर सस्ते ...