मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजकीय कार्मिक की मृत्यु के उपरांत आश्रित द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन के 47 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है।

राजस्थान सरकार
मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय

अनुकम्पा नियुक्ति के 47 प्रकरणों में शिथिलता

जयपुर, 28 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजकीय कार्मिक की मृत्यु के उपरांत आश्रित द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन के 47 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। श्री गहलोत के इस संवेदनशील निर्णय से मृतक आश्रित परिवारों को संबल मिल सकेगा।

श्री गहलोत ने कार्मिक की मृत्यु उपरान्त निर्धारित अवधि (90 दिवस) के बाद विलम्ब से प्रस्तुत किए गए 37 प्रकरण, आवेदक के 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं करने के 4 प्रकरण, अधिआयु सीमा में शिथिलन के 4 प्रकरण तथा विलम्ब अवधि/प्रथम नियुक्ति आदेश की कार्यग्रहण अवधि को बढ़ाने के 2 प्रकरणों में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यह षिथिलता दी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बीते करीब 3 साल में अनुकम्पा नियुक्ति के 1198 प्रकरणों में षिथिलता प्रदान कर आवेदकों को राहत प्रदान की जा चुकी हैं। इस अवधि में 3618 मृतक आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्तियां भी दी गई हैं।
----

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19