जोधपुर स्थित भोपालगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अब उप जिला अस्पताल

राजस्थान सरकार
मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ

मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन

जोधपुर स्थित भोपालगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र 
अब उप जिला अस्पताल

जयपुर, 28 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले के भोपालगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) को उप जिला अस्पताल घोषित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। 

उल्लेखनीय है कि भोपालगढ़ सीएचसी में 100 बैड्स की सुविधा उपलब्ध है तथा इस अनुसार पदों का सृजन भी है। यहां पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र,    24*7 आपातकाल सेवा, विभिन्न जांचों हेतु लैब, रेडियोग्राफी सेंटर एवं 108 एंबुलेंस सेवा आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, इस स्वास्थ्य केंद्र में नवीन आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रॉमा सेंटर निर्माणाधीन है। श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 
-----

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलों की गांठ निकाली। महिला को मिली नई जिंदगी ।