इण्डियन बैंक की सभी शाखाओं ने मना अर्न्तराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस

इण्डियन बैंक की सभी शाखाओं ने मना अर्न्तराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस




देश का दर्पण/सुनहरा,ब्यूरो।

लखीमपुर खीरी 28 जून। खीरी में इंडियन बैंक के मण्डल प्रमुख मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में जनपद की इण्डियन बैंक की सभी शाखाओं ने अर्न्तराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय, लखनऊ से आये सहायक महाप्रबंधक घनश्याम कुमार ने भी प्रतिभाग किया। 

एमएसएमई के विभिन्न ऋण योजना के तहत शाखाओं ने लाभार्थियों को रु.8.25 करोड़ की ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किया। महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन हेतु इण्डियन बैंक की डॉन बास्को शाखा ने विशेष अभियान चलाकर 08 महिलाओं को रू. 2.37 करोड़ का ऋण स्वीकृत कर जनपद में एक कीर्तिमान स्थापित किया। जनपद का अग्रणी बैंक होने के कारण इण्डियन बैंक जनपद के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण भूमिका हेतु कटिबद्ध है।

बताते चलें कि अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु प्रतिवर्ष 27 व 28 जून को अन्तराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया जाता है, देश के बैंक हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते चले आ रहे है। अर्थव्यवस्था को मजबूत गति प्रदान करने के लिए इण्डियन बैंक के उच्चस्तरीय संचालकों ने भी 27 जून से 16 जुलाई तक एमएसएमई लोन कॅम्पेन चलाया।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19