डीएम-एसपी ने ग्रामीणों संग की बैठक ।।खैरटिया पहुंचे डीएम-एसपी, वन अफसरों संग किया मंथन।।

डीएम-एसपी ने ग्रामीणों संग की बैठक

।।खैरटिया पहुंचे डीएम-एसपी, वन अफसरों संग किया मंथन।।




देश का दर्पण/सुनहरा,ब्यूरो।

लखीमपुर खीरी 28 जून। बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन निघासन पहुंचे, जहां उन्होंने जंगल के सन्निकट बसे गांव के प्रधानो व अन्य संभ्रांत व्यक्तियों से निघासन तहसील सभागार में बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि फील्ड में चार टीमें काम कर रही है। एक अतिरिक्त टीम और भेजी जा रही है। ग्रामीण सतर्कता व सावधानी बरतें, प्रशासन का सहयोग करें। डीएम-एसपी ने मौजूद ग्रामीणों से संवाद किया, उनके सुझाव जाने। उच्च स्तर से प्रतिदिन पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही। उन्होंने कहा कि सभी को संयम बरतना होगा, जितनी टीमों की आवश्यकता होगी लगाई जाएगी। डीएम ने ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से किए जा प्रयासों से अवगत कराया। प्रशासन-पुलिस आपके साथ तठस्थता से खड़ा है। उन्होंने कहा कि जो भी घटनाएं हुई हैं वह दुखद है। शासन प्रशासन आपके साथ हैं। अपने आसपास के लोगों को समझाएं कि उस क्षेत्र में जाने से परहेज करें।

बैठक में खैरटिया के प्रधान प्रगट सिंह, तिकुनिया के नरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह रंधावा सहित अन्य संभ्रांत लोगों ने अपने विचार रखे। बैठक में एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ सुबोध जायसवाल, तहसीलदार भीमसेन, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। 

इसके बाद डीएम-एसपी ग्राम खैरटिया पहुंचे, जहां उन्होंने डीएफओ उत्तरी सुंदरेशा व वन विभाग के अन्य अफसरों के साथ बातचीत की। वन विभाग एवं लगाई टीमो की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19