करदहिया-मानपुर पहुंचे डीएम, कटान का लिया जायजा

करदहिया-मानपुर पहुंचे डीएम, कटान का लिया जायजा

देश का दर्पण/शाजिफ हुसैन।


लखीमपुर खीरी 29 जून। बुधवार की देर शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह तहसील व ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम करदहिया मानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शारदा नदी में बढ़े जलस्तर से शुरू कटान का जायजा लिया, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से बातचीत की। एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह व तहसीलदार सदर सुशील प्रताप सिंह को ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को कटान क्षेत्र के आसपास ना जाने के लिए जागरूक किया। ग्रामीण शारदा नदी में बढ़े जलस्तर एवं हो रहे कटान के मद्देनजर सतर्कता एवं सावधानी बरतें। 

डीएम ने सिंचाई व बाढ़ खंड के अफसरों से नदी के बढ़ते जल स्तर एवं कटान पर काफी देर तक मंथन कर जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड शारदा नगर जेपी सिंह, अधिशासी अधिकारी बाढ़ खंड राजीव कुमार,ग्राम प्रधान प्रीतम यादव  सहित राजस्व एवं ग्राम विकास के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19