सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तंबौर के अधीक्षक अनंत मिश्र ने मीडिया को किया गुमराह,भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर।


सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तंबौर के अधीक्षक अनंत मिश्र ने मीडिया को किया गुमराह,भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर।



रिपोर्ट राकेश पाण्डेय
देश का दर्पण जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश


   सीतापुर। अपनी बदहाली और बढ़ते भृष्टाचार को झेल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर उच्च अधिकारी नहीं दे रहे हैं कोई ध्यान।
    लहरपुर तहसील क्षेत्र के शाहपुर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र  इस समय मीडिया की चर्चा में बना हुआ है जहां पर मरीजों के लिए किसी भी योजना का कोई लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है यहां तक कि इस स्वास्थ्य केन्द्र की बिल्डिंग में बने लेबर रूम की  खिड़कियां भी टूटी हुई हैं। एक मायने में कह ले की खुले में डिलीवरी कराई जाती है, तो वही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी से हर एक वार्ड व लेबर रूम सहित शौचालय पूरी तरह से भरा हुआ है। मजे की बात तो तब हुई जब उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएएचसी केंद्र शाहपुर में आए और उनको गंदगी नजर नहीं आई या कह लें कि नजरअंदाज करते हुए निकल गए।
   सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार की चरम सीमा को पार कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक अनंत मिश्रा ने भी मीडिया को काफी गुमराह किया। गौरतलब है कि आज मीडिया से बात करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक अनंत मिश्रा ने बताया कि शाहपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने के लिए प्रभारी को निर्देश दे दिया गया है, जबकि प्रभारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक द्वारा कोई भी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने का निर्देश नहीं दिया गया है। तो वही प्रभारी का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का कोई भी बजट आता है वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक के खाते में आता है।
    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जिनके जिम्में स्वास्थ्य विभाग भी है और उन्होंने लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी सुधार लाने के लिए सम्बन्धित को कड़े निर्देश दे रखे हैं तो वहीं खुद ज्यादातर जनपदों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य  केंद्रों पर जाकर निरीक्षण कर भी रहे हैं। लेकिन उप मुख्यमंत्री के कड़े तेवर सख्त कार्यवाही का कोई भी असर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तंबौर के अधीक्षक अनंत मिश्रा पर नहीं हो रहा है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में चल रहे भृष्टाचार की  मेन जड़ कहीं ना कहीं से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक से जुड़ी हुई है।
  अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी जांचोपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक अनन्त मिश्रा पर क्या कार्यवाही करते हैं या ऐसे ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर को भृष्टाचार की चपेट में अपने हाल पर छोड़ देते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19