डीएम साहब ध्यान दे दीजिए हम लाचार हैं पत्रकार इसीलिए न्याय की गुहार लगा रहे
देश का दर्पण/सुनहरा,ब्यूरो।
लखीमपुर खीरी। डीएम साहब एसपी साहब आप पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में तो बुलाते हैं लेकिन जब पत्रकार फसता है तो उसके काम नहीं आते हैं जैसा की बीते दिवस एक पत्रकार को शारदा नगर रेंजर एनके राय ने अब अपने पद की गरिमा को त्याग करते हुए ऐसी गंदी गंदी गालियां दी और खुली वार्निंग दी कि मर्द के बच्चे हो तो सामने आओ देख लेंगे दलाली करने वाले पत्रकार साले दो कौड़ी के आ यहां मैं पार्क पास खड़ा हूं लग रहा था कि कोई जल्लाद बोल रहा है पत्रकार को खा जाएगा या सूली पर चढ़ा देगा जिसकी शिकायत पत्रकार ने जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक खीरी से की थी मामला पत्रकार का था एक लाचार का था शायद इसीलिए जिम्मेदारों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया जिससे पत्रकारों में काफी रोष है कार्रवाई के नाम पर सदर कोतवाली से फोन आता है कि भाई क्या आप नीरज यादव जी बोल रहे हैं आप की विवेचना मिश्राना चौकी में जा रही है इससे ज्यादा पत्रकार को क्या कार्रवाई हुई नहीं पता क्या जिम्मेदारों ने इस पर एक्शन लिया क्या गाली बाद रेंजर के इस बर्ताव पर उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई कोई भी जानकारी नहीं है
रेंजर एनके राय ने अपने मोबाइल नंबर 9454731770 से पत्रकार को फोन नंबर 9369929059 पर काल कर अभद्र गालियां देते हुए झूठे मुकदमें में जेल भिजवाने व जान से मरवा देने की धमकी दी पत्रकार के पास काल रिकार्डिंग व वीडियो मौजूद है एनके राय की धमकियों से पत्रकार काफी मानसिक रूप से आहत हुआ है काफी देर तक अचंभित हो खड़ा सोचता रहा गाली देने की वजह तलासता रहा पत्रकार के सम्मान मे बहुत ही ठेस पहुंची है भयभीत पत्रकार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है गाली बाज रेंजर जानता था हम गाली दे पत्रकार को बुलाकर मारे मेरा कुछ नहीं होगा कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की जाएगी कोई उच्च अधिकारी एक्शन नहीं लेगा इसीलिए उसने इतनी बड़ी हरकत की जिसके साक्ष्य मौजूद हैं विवेचना का लॉलीपॉप थमाया जा रहा है सत्यता यह है गालियों की रिकॉर्डिंग की जांच पर भी उक्त रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती थी लेकिन कार्रवाई ना करना इसके पीछे की वजह ढूंढ रहा है बेबस लाचार पत्रकार।

Comments
Post a Comment