जयपुर पुलिस का ऑपरेशन AAG: अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर पुलिस का ऑपरेशन AAG: अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। सीएसटी पुलिस आयुक्तालय जयपुर ने ऑपरेशन AAG के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरमाड़ा और मानसरोवर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने जगदीश नायक उर्फ जेडी और मितेश मुखिया को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, एक 12 बोर, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हरमाड़ा थाना पुलिस ने माचड़ा मोड़, न्यू लोहा मंडी रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने संदिग्ध व्यक्ति को चेक किया, जिसके पास से एक पिस्टल, 12 बोर और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
वहीं मानसरोवर थाना पुलिस ने न्यू आतिश मार्केट में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से पिस्टल और देशी कट्टा बरामद किया। दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार जगदीश नायक उर्फ जेडी (24) कोटपूतली-बहरोड़ जिले का निवासी है, जबकि मितेश मुखिया (22) बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है और वर्तमान में मानसरोवर क्षेत्र में किराये के बेसमेंट में रह रहा था।
जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियारों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Comments
Post a Comment