सिंधी कैंप पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पांच साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी अरशद खान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सिंधी कैंप थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 99/2021, धारा 420 एवं 406 आईपीसी में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने लगातार सूचना संकलन और प्रयासों के बाद पहले लुकमानुद्दीन व जुनैद को 10 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेष वांछित आरोपी अरशद खान पुत्र सिमरू, उम्र 37 वर्ष, निवासी गांव जिवणवास, थाना खोह, जिला डीग को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों से मामले में पूछताछ की जा रही है और अनुसंधान जारी है। कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी वंदना नुरला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।




Comments
Post a Comment