11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीडवाना कलेक्ट्रेट पर किसान सभा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने दी सामूहिक गिरफ्तारी







*डीडवाना से खबर*

11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीडवाना कलेक्ट्रेट पर किसान सभा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने दी सामूहिक गिरफ्तारी


डीडवाना। अखिल भारतीय किसान सभा (जिला कमेटी, डीडवाना-कुचामन) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय पर 'जेल भरो आंदोलन' और कलेक्ट्रेट घेराव का आयोजन किया गया। केंद्र और राज्य सरकार की किसान व जनविरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन में किसान सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सामूहिक गिरफ्तारियां दीं।
अखिल भारतीय किसान सभा के इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इसके बाद अपनी 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा गया।प्रदर्शन के दौरान 'जेल भरो आंदोलन' के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में माहौल गरमा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किसान सभा के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और पुलिस की बड़ी गाड़ियों में भरकर मौके से ले गई।ज्ञापन में मांग की गई कि अमेरिका-भारत ट्रेड डील: ट्रेड डील को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए।मनरेगा योजना को पूरी तरह से बहाल किया जाए।स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को अविलंब लागू किया जाए।किसानों का संपूर्ण कृषि कर्ज पूरी तरह माफ किया जाए।सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी दी जाए।बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को तुरंत बंद किया जाए।कस्टोडियन जमीनों के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर वर्षों से काबिज किसानों को खातेदारी अधिकार दिए जाएं।बेरोजगार युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाए।छात्र, युवा और जन आंदोलनों पर की जा रही पुलिसिया कार्रवाई तुरंत रोकी जाए।डीडवाना क्षेत्र की ढाणियों में नहरी पीने के पानी की आपूर्ति के अगले चरण का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए।परीक्षा प्रणाली में सुधार करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को समाप्त किया जाए।किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19