डीडवाना में 16 अगस्त को भव्य रूप में पुनः स्थापित होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा, सर्किल का जीर्णोद्धार कार्य पूरा
*डीडवाना से खबर*
डीडवाना में 16 अगस्त को भव्य रूप में पुनः स्थापित होगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा, सर्किल का जीर्णोद्धार कार्य पूरा
डीडवाना। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नई प्रतिमा का अनावरण आगामी 16 अगस्त को डीडवाना में धूमधाम से किया जाएगा। सर्किल के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण का कार्य पूर्ण होने के साथ ही कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया और चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
स्थल निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि डीडवाना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पूर्व में स्थापित प्रतिमा की स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी। इसे ध्यान में रखते हुए नगर परिषद और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से नई प्रतिमा का निर्माण करवाया गया है, जिसे अब 16 अगस्त को पुनः स्थापित कर अनावरण किया जाएगा।जोधा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के राज्यपाल से वार्ता की गई है, जिन्होंने कार्यक्रम में सम्मिलित होने की सहमति प्रदान की है। स्मारक समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचकर राज्यपाल से औपचारिक मुलाकात कर निमंत्रण पत्र सौंपेगा।16 अगस्त को आयोजित होने वाले इस भव्य अनावरण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, राजस्थान सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिले के विधायक, पूर्व प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष एवं भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहेंगे।
(*बाइट 01 भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा*)



Comments
Post a Comment