जयपुर। डीएसटी दक्षिण और पुलिस थाना महेश नगर की टीम ने फरार ईनामी आरोपियों 5-5 हजार के इनामी दो फरार आरोपी गिरफ्तार ,,






जयपुर में 5-5 हजार के इनामी दो फरार आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। डीएसटी दक्षिण और पुलिस थाना महेश नगर की टीम ने फरार ईनामी आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ के मामले में फरार चल रहे उमेश ठाकुर और रोहित पटोना को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस की ओर से 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को महेश नगर थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि चित्रांश स्कूल के पास 15-20 युवक पहुंचे और उसके मामा के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनकी थार गाड़ी RJ60 CF 8196 को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में पुलिस थाना महेश नगर में प्रकरण संख्या 180/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से आरोपी उमेश ठाकुर और रोहित पटोना फरार चल रहे थे। पुलिस कार्यालय आदेश के तहत दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसटी दक्षिण और महेश नगर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर दोनों आरोपियों को दस्तयाब कर आगे की कार्रवाई के लिए महेश नगर थाना पुलिस को सौंपा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश ठाकुर उर्फ अंशुल, उम्र 26 वर्ष, निवासी सोडाला क्षेत्र तथा रोहित पटोना, उम्र 22 वर्ष, निवासी सांगानेर सदर क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न थानों में कई प्रकरण दर्ज हैं और उनसे पूछताछ जारी है।




Comments