चन्दवाजी पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध हथियारों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, स्कार्पियो भी जब्त

चन्दवाजी पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध हथियारों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, स्कार्पियो भी जब्त
जयपुर ग्रामीण। जिला पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज श्री राहुल प्रकाश आईपीएस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध आग्नेयास्त्रों के विरुद्ध कार्रवाई में चन्दवाजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्री रणवीर सिंह आरपीएस के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी वृत्त जमवारामगढ़ श्री रामकिशन विश्नोई आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना चन्दवाजी श्री राजबीर सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध हथियार परिवहन करते दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा तथा 03 जिन्दा कारतूस जब्त किए गए। अवैध हथियार परिवहन में प्रयुक्त काली रंग की स्कार्पियो गाड़ी (नंबर आरजे-47-यूए-2306) भी जब्त कर ली गई।
घटना का विवरण
गस्त चेकिंग के दौरान निम्स यूनिवर्सिटी के पास काली स्कार्पियो तेज गति से आ रही थी। चेकिंग के लिए रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन को चन्दवाजी की ओर घुमा दिया। सहायक उप निरीक्षक श्री हाथीराम ने स्कार्पियो का पीछा कर ओवरटेक किया और कुशलपुरा मोड़ के सामने जयपुर-दिल्ली हाईवे पर साइड में रोक लिया।
दोनों सवार व्यक्तियों से गाड़ी भगाने का कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संदिग्ध अवस्था में तलाशी लेने पर चालक अविनाश के जीन्स पैंट के बाईं ओर शर्ट के नीचे एक लोडेड पिस्टल मिली, जिसकी मैगजीन में दो जिन्दा कारतूस थे। बगल में बैठे राज गुसाईंवाल के पैंट के सामने वाले हिस्से में कमीज के नीचे एक देशी कट्टा तथा बाईं जेब में एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। दोनों के पास हथियारों का कोई लाइसेंस नहीं था।
गिरफ्तार अभियुक्त
अविनाश उर्फ करण (उम्र 28 वर्ष) – पुत्र श्री मोहर सिंह उर्फ राजू, जाति राजपूत, निवासी बिगड़ थाना सदर फतेहाबाद (हरियाणा), हाल एवरग्रीन नगर प्लाट नंबर 8, अजमेर रोड, भांकरोटा, जयपुर।
इनके विरुद्ध पहले से थाना मानसरोवर, सुहाना व शिप्रापथ (जयपुर आयुक्तालय) में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट तथा जानलेवा हमले सहित कुल 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
राज गुसाईंवाल (उम्र 29 वर्ष) – पुत्र श्री हरिश कुमार गुसाईंवाल, जाति रैगर, निवासी 5ए शक्ति विहार कॉलोनी, कल्याणपुरा रोड, सांगानेर फाटक के पास, थाना सुहाना, जयपुर शहर।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने विक्रम उर्फ विक्की कालावात (निवासी कुशलपुरा) से अवैध हथियार व कारतूस प्राप्त किए थे तथा एक संगठित गिरोह से जुड़े हैं। पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में श्री हाथीराम सहायक उप निरीक्षक, श्री नरेश कुमार कानिस्टेबल 2235, श्री उम्मेद कानिस्टेबल 2458 तथा श्री रोहिताश बराला कानिस्टेबल 1800 की अहम भूमिका रही। टीम में थानाधिकारी श्री राजबीर सिंह, उप निरीक्षक श्री जयप्रकाश, हेड कानिस्टेबल श्री लालचन्द तथा अन्य सदस्य शामिल थे।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।







Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रिश्र्वत लेते गिरफ्तार ।11/10/19

लखनऊ कोर्ट में फायरिंग : मुख्तार अंसारी के राइट हैंड की गोली मारकर हत्या, एक बच्चा समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी -*

शिवसेना ने मोदी की जनसंख्या के बयान पर मुस्लिम समाज के एक हिस्से पर साधा निशाना ।18/8/19