मौखमपुरा पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण। मौखमपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार सीतारामपुरा निवासी गोपाल लाल जांगीड़ ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पंचायत के कैमरों की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति मुंह पर तौलिया लपेटकर बाइक को सेल्फ स्टार्ट कर ले जाते हुए दिखाई दिया। मामले में थाना मौखमपुरा में प्रकरण संख्या 114/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग, सूचना संकलन और मुखबिर तंत्र के आधार पर संदिग्ध हनुमान उर्फ करमू उर्फ सबला को पकड़ा। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल RJ53SA1464 बरामद की गई। आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है और वह वर्तमान में पिथ्यावास, थाना नरेना क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। कार्रवाई थाना मौखमपुरा पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की।

Comments
Post a Comment