होटल जिनेन्द्र पैलेस में चल रहे जुआ रैकेट का भंडाफोड़: सिंधी कैंप थाना पुलिस ने 7 जुआरियों और होटल मैनेजर को दबोचा, ₹69,780 नकद बरामद जयपुर।
होटल जिनेन्द्र पैलेस में चल रहे जुआ रैकेट का भंडाफोड़: सिंधी कैंप थाना पुलिस ने 7 जुआरियों और होटल मैनेजर को दबोचा, ₹69,780 नकद बरामद
जयपुर।
जयपुर (पश्चिम) आयुक्तालय के सिंधी कैंप थाना पुलिस ने होटलों में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कांति नगर, बनीपार्क स्थित 'होटल जिनेन्द्र पैलेस' में जुआ खेलते 7 जुआरियों और उन्हें संरक्षण देने वाले होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹69,780 नकद, 156 ताश के पत्ते, हिसाब का रजिस्टर, डायरी, पेन और दो कैलकुलेटर बरामद किए हैं।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) दरजाराम के सुपरविजन में थानाधिकारी वंदना नरूला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। 25 अक्टूबर को सूचना मिली कि होटल जिनेन्द्र पैलेस में मैनेजर की मिलीभगत से जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने होटल के कमरा नंबर 207 में दबिश दी, जहां सात व्यक्ति ताश के पत्तों पर दांव लगाते रंगे हाथों पकड़े गए।
जोधपुर से जयपुर आकर खेल रहे थे जुआ
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में से तीन जोधपुर के रहने वाले हैं, जो जयपुर आकर अपने साथियों के साथ जुआ खेल रहे थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी इस होटल में आकर जुआ खेल चुके हैं। वहीं, होटल मैनेजर रोहित वर्मा द्वारा जुआरियों से मिलीभगत कर एक ही कमरे में सात लोगों को ठहराने और जुआ खेलने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने पर उसके खिलाफ भी 3/4 आरपीजीओ (RPGO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
अक्षय प्रताप सिंह उर्फ लक्की (22): निवासी कुड़ी भगतासनी, जोधपुर
शिवराज (55): निवासी मानसरोवर, जयपुर
अमित गोयल (43): निवासी त्रिपोलिया बाजार, सिटी कोतवाली, जोधपुर
श्याम सुन्दर (25): निवासी श्याम नगर, जयपुर
विष्णु शर्मा (38): निवासी नाहरगढ़, जयपुर
किशन कुमार गुप्ता (39): निवासी निवारू रोड, करधनी, जयपुर
सत्यम भाटी (36): निवासी नयापुरा नारायण कॉलोनी, मंडोर, जोधपुर
रोहित वर्मा (44 - होटल मैनेजर): निवासी सांगानेर सदर, हाल किराएदार कांति नगर, जयपुर
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:



Comments
Post a Comment