आमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 अवैध भट्टियां और 5000 लीटर वाश नष्ट, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज जयपुर।
आमेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 अवैध भट्टियां और 5000 लीटर वाश नष्ट, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज जयपुर। पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर जयपुर पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। आमेर थाना पुलिस ने रविवार को ग्राम कांकरेल स्थित चौकीदारों की ढाणी में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से करीब 5000 लीटर वाश और 25 भट्टियों सहित शराब बनाने के उपकरणों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। वहीं मौके से 10 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की गई है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के निर्देशन और एसीपी आमेर प्रतीक सिंह (आईपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेंद्र कुमार गोदारा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कांकरेल के बीहड़ों में सघन तलाशी अभियान चलाकर अवैध हथकड़ शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया। मामले में आमेर थाने के हिस्ट्रीशीटर पप्पूलाल मीणा के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधि...